Guruji Home    प्रबंधन मंडली

मुख्य पृष्ठ
गुरूजी के बारे में
प्रबंधन मंडली
निवेशक
हमसे संपर्क करें
सामान्य सवाल
कैरियर
मीडिया
समाचारों में
 
अनुराग डोड
संस्थापक एवं मुख्य निर्वाहक पदाधिकारी

अनुराग को 10 सालों से भी ज्यादा सॉफ़्टवेयर अभियांत्रिकी का अनुभव है जिसमें शामिल है दो नई कंपनियों (Startups) की सफल शुरूआत में किया गया योगदान| उन्होने  वाइज़नट सर्च इंजिन (Wisenut Search Engine) के लिये इंजीनियरिंग मैनेजर के रूप में कार्यरत रहते हुए खोज तकनीक (Core Search Technology) को विकसित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिये उन्हें इसके पेटेंट का अधिकार मिलने वाला है| वाइज़नट (Wisenut) को लूकस्मार्ट (LookSmart) ने 2002 में अपने अधिकार में ले लिया| उन्होने ईबे (EBay), सिनोप्सिस (Synopsis) और डेलसॉफ़्ट (Delsoft) के लिये भी महत्त्वपूर्ण इंजीनियरिंग पदों पर कार्यरत रहते हुए सफल योगदान दिया है| अनुराग ने आई.आई.टी. दिल्ली से विद्युत अभियांत्रिकी में बी. टेक. किया है तथा यूनीवर्सिटी ऑफ़ मिशीगन, ऐन अर्बर से संगणक विज्ञान में मास्टर की डिग्री ली है|  आई.आई.टी. दिल्ली में अध्ययन के दौरान उन्हें "समर अंडरग्रैजुएट रिसर्च अवार्ड" (Summer Undergraduate Research Award) से भी नवाजा गया|

गौरव मिश्रा
संस्थापक एवं मुख्य कार्यवाहक पदाधिकारी

गौरव को 10 सालों से भी ज्यादा सॉफ़्टवेयर निर्माण का अनुभव है जिसमें उन्होने माइक्रोसॉफ़्ट (Microsoft), पिलर डाटा सिस्टम्स (Pillar Data Systems) और नोकिया (Nokia) में वरिष्ठ इंजिनियरिंग पदों पर काम किया है| इंटेलिसिंक (Intellisync), जिसे बाद में नोकिया (Nokia) के द्वारा अधिकृत कर लिया गया, में गौरव ने ब्लैकबेरी (Blackberry), ट्रेयो (Treo) और अन्य पी.डी.ए (PDAs) की इंस्टेंट मेसेजिंग सॉल्यूशन (Instant Messaging Solution) की योजना और  निर्माण की पूरी रूपरेखा तैयार की थी| उनको नई कंपनियों (Startups) से लेकर बड़ी कंपनियों में काम करने का और जटिल प्रणालीयुक्त सॉफ़्टवेयर के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने का व्यापक अनुभव है| गौरव ने आई.आई.टी. दिल्ली से संगणक विज्ञान से बी. टेक. तथा स्टेट यूनीवर्सिटी ऑफ़ न्यूयॉर्क, बफेलो से मास्टर ऑफ़ साइंस की उपाधि प्राप्त की है|

© 2008 Guruji.com