|
निवेशक | ||||||||||
|
सिकोया कैपिटल इंडिया (Sequoia
Capital India)
उद्यमियों की नींव में उद्यमी सिकोया कैपिटल इंडिया (Sequoia Capital India) उन उद्यमियों को वेन्चर एवं ग्रोथ इक्विटी कैपिटल में सहयोग करती है जो विश्व-स्तरीय कंपनियों का निर्माण करना चाहते हैं| सिकोया कैपिटल इंडिया (Sequoia Capital India) भारत में विभिन्न क्षेत्रों में तीन फ़ंडों की व्यवस्था करती है जो कुल मिलाकर 75 करोड़ डॉलर की राशि है| कुछ कंपनियां जिनके निवेशक सिकोया कैपिटल इंडिया (Sequoia Capital India) खुद रह चुकी है इस प्रकार से हैं - ऐपलैब्स (Applabs), भारती टेलीसॉफ़्ट (Bharti Telesoft), कैफ़े कॉफ़ी डे (Cafe Coffee Day), ग्लोबल लॉजिक (GlobalLogic), इंडियाटाइम्स (Indiatimes), ट्रेवलगुरू (Travelguru) और शादी (Shaadi)| विश्व-स्तर पर सिकोया कैपिटल (Sequoia Capital) जिन कंपनियों के शुरूआती दौर में निवेशक रह चुकी है उनमें से कुछ ये हैं - गूगल (Google), याहू (Yahoo), एप्पल (Apple), ऑरेकल (Oracle), सीसको (Cisco) और यूट्यूब (Youtube)| सिकोया कैपिटल (Sequoia Capital) की अधिक जानकारी के लिये इस साइट पर जाएँ - www.sequoiacap.com |