|
गुरूजी के बारे में | ||||||||||
|
भारत, जिसे
पूरे विश्व में
आध्यात्मिक-गुरू के रूप में
जाना जाता है, आज सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में
तकनीकी-गुरू के रुप में अपनी पहचान बना रहा है|
गुरूजी डॉट कॉम, जो कि एक पूर्णतया
स्वदेशी उत्पाद है, के द्वारा हम एक विश्व-स्तरीय
खोज यंत्र की तरह अपने को
स्थापित करने की आकांक्षा रखते हैं और "भारतीय"
विषय-सामग्री को विश्व-पटल तक पहुँचाना
चाहते हैं|
गुरूजी, जो कि एक शिक्षक को बुलाने का आदरणीय संबोधन होता है, ऐसे व्यक्ति होते हैं जिनसे हम जरुरत पड़ने पर सहायता लेते हैं| गुरूजी डॉट कॉम को भी इसी प्रकार से जीवन के हर क्षेत्र की सूचनाओं को आसानी से उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से बनाया गया है| गुरूजी डॉट कॉम पहली क्राउलर आधारित खोज यंत्र है जो सिर्फ भारत तथा भारतीय सूचनाओं के लिये है| हमारी निजी तकनीक जो स्वतः भारत से संबंधित सूचनाओं को वेब से पहचान कर व्यवस्थित रुप में इस ढंग से दिखाती है कि आपको सही सूचनाऐँ शीघ्रता से मिल सकें| भारत की श्रेष्ठतम संस्थानों जैसे आई.आई.टी., आई.आई.एस.सी. और अन्य सर्वोच्च इंजीनियरिंग कॉलेजों से आए हमारे युवा, गतिशील और उत्साही इंजीनियरों की टीम अनवरत रूप से इस उत्पाद को हर दिन और भी बेहतर बनाने में जुटी है| गुरूजी डॉट कॉम, भारतीय साइबर-स्पेस का प्रवेश द्वार! हम आपका स्वागत करते हैं! |